मुस्कान,खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जल्द ही तीसरी एफआईआर दर्ज करेगी. सीबीआई ने पेपर लीक मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली हैं. सीबीआई हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर पुलिस भर्ती में शामिल पुलिस अधिकारियों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी. सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों से पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की एफआईआर सहित मामले की जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी है.
अभी तक कुछे दस्तावेज सीबीआई के पास पहुंचे है. पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के कई दस्तावेज सीबीआई के पास आना बाकी है. पुलिस विभाग की ओर पूरा डाटा भेजने के बाद सीबीआई तीसरी एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है. इसके लिए सीबीआई ने बकायदा हिमाचल पुलिस के अधिकारियों से रिप्लाई भी मांगा है. पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की पूरी जांच सीबीआई चंडीगढ़ के कार्यालय से ही की जाएगी. इसमें पुलिस की एसआईटी की ओर से पेपर लीक मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी भी जांच की जाएगी. पेपर लीक मामले में सीबीआई पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी. ऐसे में सीबीआई की जांच में कई पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है.


