मुस्कान खबरनाउ: नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान धर्मशाला में नॉर्थ जोन हिमाचल प्रदेश पुलिस की वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच का आयोजन सेमीफाइनल मैचों की विजेता टीमों कांगड़ा पुलिस तथा चंबा पुलिस के बीच हुआ. फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जिला कांगड़ा की टीम विजेता रही. विजेता व उप-विजेता टीम के सभी खिलाडिय़ों को मुख्य-अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.
इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि सुमेधा द्विवेदी आईपीएस उप-महानिरीक्षक उत्तरी खंड, संतोष पटियाल आईपीएस उप-महानिरीक्षक सुरक्षा व आसूचना, डा. खुशहाल शर्मा आईपीएस पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, अशोक रत्न आईपीएस पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नुरपुर ने शिरकत की. इससे पहले प्रतियोगिता में चार टीमों जिला कांगड़ा, ऊना, चंबा व पुलिस जिला नुरपुर ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता की निरंतरता में सेमीफाइनल मुकाबलो में चार दिसंबर को जिला कांगड़ा की पुलिस वालीबाल टीम का मैच जिला ऊना पुलिस के मध्य तथा पुलिस जिला नुरपुर की वालीबाल टीम का मैच जिला चंबा पुलिस टीम के मध्य खेला गया था.

