मुस्कान,खबरनाउ: सैंबो इंडिया एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय सैंबो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर स्पोट्र्स कांप्लेक्स भगवती नगर जम्मू में किया गया. प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के नौ खिलाडिय़ों ने भी भाग लिया. जिसमें चार खिलाडिय़ों ने सैंबो स्पोट्र्स इवेंट और सैंबो फाइट (फुल कांटैक्ट) में चार मेडल जीते. इस राष्ट्रीय सैम्बो मार्शल आर्ट में कांगड़ा जिला के परषोत्तम सिंह ने सैंबो स्पोट्र्स इवेंट में सीनियर वर्ग में 58 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और कांगड़ा जिला की नेहा ने यूथ वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में सैंबो स्पोट्र्स इवेंट मे सिल्वर मेडल और मोहम्मद उसमान ने यूथ वर्ग में 58 किलोग्राम भार वर्ग में सैंबो स्पोट्र्स इवेंट मे सिल्वर मेडल जीता.
वहीं मंडी जिला के जोगिंद्र सिंह ने सैंबो इवेंट में सीनियर वर्ग में फुल कांटैक्ट फाइट इवेंट में 71 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मैडल जीता. अंतरराष्ट्रीय सैंबो फेडेरेशन को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी द्वारा 20 जुलाई 2021 को टोक्यो में इंटरनेशनल सैंबो फेडरेशन को स्थायी मान्यता प्रदान की गई है. कार्यकारी अध्यक्ष अंकुश सूद, परषोतम सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, महासचिव देविंद्र कुमार आजाद, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सहित सभी सदस्यों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है.

