मुस्कान, खबरनाउ:राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग (ब्वॉयज) तीन दिवसीय बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन कांगड़ा के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यामिक स्कूल परौर में मंगलवार को शुरू हुआ. इस प्रतियोगिता में 12 जिलों से मुक्केबाज पहुंचे है. प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक राणा ने किया. इस अवसर पर खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए टोकियो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले आशीष चौधरी विशेष रूप से उपस्थित हुए. मुख्याथिति अशोक राणा ने जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन को अपनी तरफ से 11000 रुपए की राशि भेंट की.
तीन दिवस की इस प्रतियोगिता में 46 किलोग्राम भार वर्ग से लेकर 92 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुरिंद्र शांडिल, मुकेश भट्नागर एनटीओ बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, जि़ला वाइस प्रेजिडेंट नरेंद्र गौर, मुनीष सूद, जनरल सेक्रेटरी कैलाश शर्मा, नवीन राणा, अंजलि, यशपाल राणा, प्रवीण भीम, शैलेंद्र जेटली, शर्मिला परमार इत्यादि उपस्थित रहे .

