मुस्कान,खबरनाउ: शिमला स्थित वेलफेयर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा प्रो हिमाचल प्रीमियम क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण का आगाज किया गया है. एसोसिएशन के संस्थापक अभय ठाकुर, अजय ठाकुर, वीनू दीवान और सुमित सहगल ने प्रेस कान्फ्रेंस द्वारा बताया कि यह लीग हिमाचल में होने वाली पहली ऐसी लीग है, जहां 40 लाख से ज्यादा के कैश प्राइज्स रखे गए हैं. इस लीग में लगभग 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 300 से ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगे. लीग के फॉम्र्स भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी कीमत 650 रुपए रखी गई है.
फॉर्म केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सभी खिलाड़ी https://www.prohpcl.com/ पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. फाम्र्स भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है और उसके बाद ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. लीग में आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन प्रक्रिया होंगी, जिसमें सभी 20 फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ी खरीदेगी. ऑक्शन में खिलाडिय़ों को खरीदने का मूल्य पांच हजार से पंद्रह हजार रखा है।.प्रत्येक टीम में 13 खिलाड़ी हिमाचल से व दो अन्य खिलाड़ी बाहरी राज्य से भाग ले सकेंगे.
इस संस्करण में 20 फ्रेंचाइजियों ने अपना नाम दर्ज पहले ही करवा लिया है. इसमें रोहडू, कोठखाई, ठेओग, किन्नौर, मंडी, करसोग, सोलन, आन्नी व अन्य जिलों से टीमें बनने जा रही हैं. आयोजक वीनू दीवान ने बताया कि एचपीसीएल करवा कर प्रतिभावान युवाओं को मोबाइल व नशे के चंगुल से बचाने का प्रयास किया जा रहा है.


