ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के काजा अनुमंडल में आइस हॉकी कोचिंग कैंप व टूर्नामेंट का आयोजन के लिए रिंक बनाए जाएंगें. आइस हॉकी रिंक समुद्र तल से 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा आइस हॉकी स्टेडियम बनाता है.
प्रदेश के स्पीति के युवाओं के लिए आइस हॉकी में नेशनल तक खेलने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए काजा प्रशासन स्पीति के युवाओं को तराशने जा रहा है. काजा में दो रिंक के साथ लोसर, सगनम और रंगरीक में भी आइस हॉकी रिंक तैयार किए जा रहे हैं.







