ब्यूरो,खबरनाउ: राजधानी शिमला के पंथाघाटी में एक निमार्णधीन घर में अचानक आग लगने से सारा समान जलकर राख हो गया. आग लगने से लाखों का नुक्सान हुआ है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुँचते ही अपना काम शूरू किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. हालांकि इस घटना से किसी तरह का कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है.
वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार शिमला के पंथाघाटी में तेज सिंह ठाकुर का निर्माणाधीन भवन है जिसमें कीमती सामान रखा हुआ था. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भवन के अंदर लकड़ियों का सामान जलकर राख हो गया.
इस निर्माणाधीन भवन में हार्डवेयर की दुकानों में बेचा जाने वाला लकड़ी का सामान रखा गया था. जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि इस घटना में हार्डवेयर शॉप के मालिक राजन सेठ को 60 लाख का नुक्सान हुआ है.


