उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ उद्योगपतियों के साथ मिलकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी पर साथ में उद्योगों को भी बेहतरीन माहौल दिया जाएगा. उद्योगों और मजदूर के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित किया जाएगा. शिवजीत ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. युवाओं को नशे से दूर रखना उनकी प्राथमिकता है और युवाओं को आर्थिक और सामाजिक से मजबूत किया जाएगा


