संवाददाता,अर्की: हिमाचल की बेटी कंगना राणावत एक बार फिर विवादों में घिरी हुई है। महाराष्ट्र शिवसेना के नेता संजय रावत और संजय गुप्ता द्वारा हिमाचल की बेटी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और नेशनल मीडिया पर उनके बारे अपशब्दों का प्रयोग करने पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन शिवसेना ने महाराष्ट्र शिवसेना नेताओं पर एफआईआर करने की मांग की है।
उनका कहना है कि शिवसेना ने मुंबई आने पर कंगना रनौत का मुंह तोड़ने और उन्हें थप्पड़ मारने जैसी धमकी खुलेआम दी है जो कि कंगना रनौत की नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की समस्त नारी जाति का अपमान है।
जानकारी देते हुए उन्होँने कहा कि 9 सितंबर को कंगना राणावत मुंबई जाने वाली है और ऐसे में कंगना रनौत पर यह लोग जानलेवा हमला भी कर सकते हैं। जिसको लेकर उनका परिवार और समस्त प्रदेशवासी चिंतित है। ऐसे में कंगना रनौत की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए पुलिस थाना अर्की में शिकायत पत्र दिया।उन्होनें प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार से कंगना की सुरक्षा की मांग की है। उन्होनें मांग है कि शिवसेना के नेता संजय राउत और संजय गुप्ता के खिलाफ कंगना रनौत पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उन्हें धमकी देने के मामले में एफआई आर दर्ज की जाए और दोनों नेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
https://www.facebook.com/352842868251820/posts/1334619336740830/







