स्पेशल डेस्क, मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी सूचना खुद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। अर्जुन कपूर ने लिखा मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूँ। आप सब को ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है, मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी जमकर कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन ने कोरोना संक्रमण से जीत हासिल की है। वहीं अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज को तैयार है। सिनेमाघरों के खुलते ही ये फिल्म रिलीज की जाएगी। क्योंकि लॉकडाउन के पहले ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने एक और फिल्म साइन की है। अभी उसका नाम तय नहीं हुआ है। कोरोना वायरस लगातार भारत में रिकॉर्ड बना रहा है। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 90,632 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 41 लाख से अधिक हो गई है।





