मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अंदाज और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही ‘दिलबर (Dilbar Song)’ के अरेबिक वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं। नोरा फेतही का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
लिंक पर देखें वीडियो-
https://www.instagram.com/p/CEvUIcBBINv/?igshid=aab46idtwfu8
एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। नोरा फतेही के इस वीडियो पर फैन्स लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, नोरा फतेही के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे में एक्ट्रेस का यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।







