स्पेशल डेस्क: सपना चौधरी के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। उनका फिर से एक डांस वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। वीडियो में उन्होंने धमाकेदार डांस किया है। सपना चौधरी के डांस परफॉर्मेंस को देखने भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी कैसे सुपरहिट हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं।
भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में अपने आर्ट से नाम कमाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है। सपना चौधरी के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 98 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है।
उनके इस वीडियो को जवान म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है। हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी गाने ‘डोप छोरा’ रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।







