मोक्ष शर्मा/शिमला:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल में अपना कार्यभार ग्रहण किए हुए 11सितंबर यानी आज एक वर्ष पूरा हो चुका है और इस मौके पर बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में अपने एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए सभी कार्यों का ब्यौरा देते हुए पत्रकारों से बातचीत की ।
प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि गत वर्ष में उन्होंने प्रदेश को जानने समझने की कोशिश की है वहीं दूसरी ओर प्रदेश हित के विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा है।बातचीत में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति के साथ प्राकृतिक सौंदर्य और लोगों की सादगी नें उन्हें खासा प्रभावित किया। उन्होनें कहा की बीते वर्ष में उनका अनुभव हिमाचल के संबंध बेहद अच्छा था, उन्होनें जितना हीमच्स्ल को जाना वो वाकई ही प्रशंसनीय हैं।
राज्यपाल ने कहा कि मैं दक्षिण भारत से संबंध रखता हूं इसलिए मुख्य लक्षणों में से एक उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच पर्यटन को जोड़ना है।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विशेष रूप से जनजाति जिले एवं विकास खंडों का भ्रमण नहीं कर पाया। परंतु फिर भी प्रदेश भर के लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखा है ।







