संवाददाता, कांगड़ा: अब आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों को उगाकर नगरोटा के बरोह के किसान होंगे आत्मनिर्भर। आयुष हर्बल के चेयरमैन जितेंद्र सोढी ने इसकी शुरुआत की है। आज इसी कड़ी में नगरोटा बगवां के किसानों ने आज आयुष हर्बल नगरोटा बगवां के परिसर में एकत्रित होकर बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता नगरोटा बगवां के एसडीएम शशिपाल नेगी ने की। इस दौरान 3 दर्जन के करीब किसानों ने अपने कृषि संबंधी अनुभव बताए साथ ही आयुष हर्बल के निदेशक जितेंद्र सोढ़ी ने लगभग 40 प्रकार की जड़ी बूटियों की सूची किसानों के साथ सांझा की । जिसे वे सीधा किसानों से खरीदना चाहते हैं। इससे जंगलों से पर्यावरण का नुकसान किए बगैर वैज्ञानिक एकत्रीकरण से आए के स्रोत उपलब्ध हो सकते हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है, एसडीएम नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री के किसानों का आय दोगुनी करने के लिए और सरकार की नीति के अनुसार बरोह क्षेत्र को औषधीय पौधों की खेती के लिए आदर्श बनाया जा सकता है। नेगी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं के माध्यम से एक ही छत के नीचे किसानों को लाभ दिलवाने में हर संभव सहायता की जाएगी।

