संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट आखिकार नेगेटिव आ गई है। उन्होंने फ़ेसबुक अकाउंट के जरिए दी जानकारी है। कोरोना संक्रमित होने के 14 दिन बाद अपने मंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इससे पहले नौ बार उनके सैंपल लिए गए थे। कई बार सैंपलिंग के बाद अब आज उनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इस दौरान वह आईजीएमसी से डिस्चार्ज कर दिए गए थे। फिलहाल, वह शिमला में अपने सरकारी आवास में मौजूद हैं।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर तीन सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना के शुरुआती लक्षण आने के बाद मंत्री ने अपना टेस्ट कराया था। इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें कि महेंद्र ठाकुर कोरोना से संक्रमित होने वाले दूसरे मंत्री है। इससे पहले, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
हाल ही में महेंद्र सिंह के विभाग में महंगी गाड़ियों की खरीद को लेकर भी मंत्री चर्चा में हैं. क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में एक्सईएन के नाम पर चालीस लाख की तीन गाड़ियां खरीदी गई हैं। इनमें से एक कार 27 लाख की है। मंत्री के बेटे पर इस कार के दुरुपयोग के आरोप भी लगे हैं।

