स्पेशल डेस्क, मनाली : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में हैं। कंगना और शिवसेना के बीच जुबानी जंग जारी है। कंगना लगातार ट्वीट के जरिए महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर हमले कर रही हैं। इसी कड़ी में कगंना रनौत ने एक और ट्वीट किया है।
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं एक क्षत्राणी हूं, सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका नहीं सकती। राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी। सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं, ना ही कभी करूंगी। ‘ जय हिंद’
आपको बता दें कि मुंबई स्थित अपने दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई के बाद कंगना लगातार हमलावर हैं। शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्ट्र सरकार पर कंगना लगातार ट्वीट के जरिए निशाना साध रही हैं। वहीं, इससे पहले कंगना ने ड्रग्स के मुद्दे पर भी राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर निशाना साधा था।


