संवाददाता, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भटियात, चिड़गांव और किलाड़ की रिपोर्ट मांगेंगे, उसके बाद ही यहां अग्निशमन केंद्र या उपकेंद्र खोलने पर विचार होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात प्रश्नकाल के दौरान भरमौर के विधायक जियालाल के सवाल के जवाब में कही। शुक्रवार को सदन में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पांगी में लकड़ी के मकान बने हैं। जान-माल का खतरा भी है।
रोहड़ू के कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के अनुपूरक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि चिड़गांव, डोडरा क्वार आदि क्षेत्र पिछड़े हुए हैं, वहां भी देखा जाएगा। भटियात के भाजपा विक्रम सिंह जरयाल ने कहा कि उनके यहां आगजनी की घटना से चार लोगों की जान गई है। सीएम ने उन्हें भी इससे आश्वस्त किया कि वहां भी इसे खोलने पर विचार होगा।


