15 अगस्त 2025 को पंचायत बगशाड में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि समाजसेवी राजेश शर्मा , पंचायत प्रधान कृष्णा देवी तथा उप प्रधान योगराज ठाकुर को औषधीय पौधा देकर स्वागत अभिनंदन किया
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्णभूमि युवक मण्डल बगशाड़ के सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी राजेश शर्मा ने आयुर्वेद तथा औषधियों तथा औषधीय पौधों का महत्व उपयोग तथा प्रचार प्रशास की अहमियत बताई, राजेश शर्मा ने कहा कि हमारा शरीर प्रकृति से ही निर्मित है और इसका संरक्षण प्रकृति में ही छिपा है और प्राकृतिक औषधियों के उपयोग से बड़ी से बड़ी बीमारियों को बनाने से पहले ही रोका जा सकता है इसके साथ साथ राजेश शर्मा ने युवक मंडल प्रधान कमल ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम हेतु पौधों का प्रबंध से लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता तथा लगातार समाजसेवा में जीवन समर्पित करने हेतु सराहा तथा समाज में स्वच्छता शरीर निरोग रखने हेतु अपील की
इसके बाद महिला मंडलों के बीच प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जिसमें घड़ा फोड़ तथा म्यूजिकल चेयर कंपीटिशन शामिल थे जिसमें घड़ा फोड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंडल शाऊंगी के हिमाचली देवी ने दोनों ही प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए एवं म्यूजिकल चेयर में उपविजेता फिलिंडी से रोशनी देवी व घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में उपविजेता फिलिंडी रहा इस सभी को युवक मंडल बगशाड द्वारा सम्मानित किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है
इसके पश्चात युवक मंडल प्रधान कमल ठाकुर ने कार्यक्रम में आए सभी का आभार प्रकट किया तथा महिला मंडलों तथा युवक मंडलों को आजादी के उपलक्ष्य पर संस्थाओं की अहमियत बताई तथा कहा कि अगर युवक मंडल महिला मंडल मिल कर आगे आए तो अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने में सार्थक कदम उठा सकते है
तथा महिला मंडलों ने युवक मंडल के साथ कंधे से कंधा मिला चलने का समर्थन दिया
कार्यक्रम में स्वर्ण भूमि युवक मंडल बगशाड, महिला मंडल बगशाड, महिला मंडल शाऊंगी, महिला मंडल फिलिंडी, एवं महिला मंडल मडियूंनी की सक्रिय भागीदारी रही। इन सभी मंडलों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनके माध्यम से देश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता भाव व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की विशेषता रही पौधारोपण अभियान, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को पौधे वितरित किए गए तथा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया।
पंचायत प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा सभी से देशहित में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

