नई दिल्ली : केन्द्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों में किसानों से संबंधित बिल पास करवाने के बाद आज विभिन्न खाद्य पदार्थों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढा दिए हैं। सरसों एवं रेपसीड का समर्थन मूल्य 4650 रूपए प्रति क्विंटल घोषित. सरसों एवं रेपसीड के समर्थन मूल्य में 225 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि. समर्थन मूल्य में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि. लागत मूल्य पर किसानों को 93 प्रतिशत का मुनाफा. मसूर का समर्थन मूल्य 5100 रूपए प्रति क्विंटल घोषित. मसूर के समर्थन मूल्य में 300 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि. जौं का समर्थन मूल्य 1600 रूपए प्रति क्विंटल घोषित. जौं के समर्थन मूल्य में 75 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि. समर्थन मूल्य में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि. लागत मूल्य पर किसानों को 65 प्रतिशत का मुनाफा. चना का समर्थन मूल्य 5100 रूपए प्रति क्विंटल घोषित. चना के समर्थन मूल्य में 225 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि. समर्थन मूल्य में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि. लागत मूल्य पर किसानों को 78 प्रतिशत का मुनाफा. गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रूपए प्रति क्विंटल घोषित. गेहूं के समर्थन मूल्य में 50 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि. समर्थन मूल्य में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि. लागत मूल्य पर किसानों को 106 प्रतिशत का मुनाफा. समर्थन मूल्य में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि. लागत मूल्य पर किसानों को 78 प्रतिशत का मुनाफा.

