पूनम मेहता,शिमला:हिमाचल की राजधानी शिमला में एनएच-205 पर सेब से लदा ट्रक फंसने के कारण लंबा जाम लग गया । हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10:30 तक हाईवे बहाल हो पाया।
जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक यादगार गेस्ट हाउस के पास सुबह करीब सवा नौ बजे फंस गया। भूस्खलन वाले स्थान पर सड़क खराब होने के कारण ट्रक का वजन एक तरफ को हो गया। इसके बाद ट्रक को खाली किया गया और जेसीबी की मदद से इसे पलटने से बचाया गया।

