संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में एक कोरोना संक्रमित महिला ने आत्महत्या कर ली है। देर रात 12:00 बजे महिला ने आत्महत्या की। यह महिला चौपाल की रहने वाली बताई जा रही है। 17 सितंबर से वह डीडीयू में भर्ती थी चौपाल से इसे कोरोना की पुष्टि होने के बाद यहां इलाज के लिए लाया गया था।
यह महिला चिकित्सकों की निगरानी में थी। महिला की आत्महत्या ने एक बार फिर से प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, पहले भी कई बार कोरोना पीड़ित मरीजों ने आईजीएमसी और डीडीओ पर सवाल उठाए हैं। वहीं मामले में शिमला के एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।





