संवाददाता, सराहां : बीते कल पच्छाद क्षेत्र की बजगा पंचायत के बनाड गांव की एक 19 वर्षीय युवती द्वारा घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी उन्होंने कहा कि जिस समय युवती ने फंदा लगाया उस समय घर पर कोई नहीं था।
सभी लोग काम करने गए थे जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा की लड़की घर के भीतर फंदा लगाकर लटकी हुई थी। जिसके आसपास रहने वाले लोगों की मदद से युवती के शव नीचे उतारा गया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय किशन शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार के बयान पर युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।


