संवाददाता,धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन एमए के पांच विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा। इन विषयों में स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन विषयों की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। 18 अक्तूबर को सीयू एमए के विभिन्न विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा, लेकिन शिक्षा, संस्कृत, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, पंजाबी और फाइन आर्ट्स विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
बता दें कि 18 अक्तूबर को होने वाली इस प्रवेश परीक्षा का 30 अक्तूबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की आगामी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। 18 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए 15 केंद्रों को चयनित किया गया है। 7600 के करीब अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
इन विषयों में प्रवेश स्नातक परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।सीयूएचपी 18 अक्तूबर को एमए में पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड ने साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पांच विषयों में स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।


