स्पेशल डेस्क, पटियाला : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब में राहुल गांधी के नेतृत्व में खेती बचाओ यात्रा कर रहे हैं। आज राहुल गांधी पटियाला में हैं और इसी बीच प्रेस वार्ता में राहुल ने किसान बिल को लेकर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा फार्म बिल की शुरुआत में मौजूदा ढांचे को नष्ट करने की बात है। यह पंजाब को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री को यह तीनों बिल समझ में नहीं आते।
वहीं हाथरस मामले पर राहुल बोले कि मैं पीड़ित परिवार को बताना चाहता था कि वे अकेले नहीं हैं। हम उनके लिए वहां हैं, लेकिन हमारे पीएम ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला। किसान कानून द्वारा मोदी सरकार ने छोटे और मध्यम व्यवसायों को नष्ट कर दिया है, जो भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और जो मजदूरों को रोजगार देते हैं। मैंने फरवरी में कोरोना के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं मज़ाक कर रहा था।







