स्पेशल डेस्क:,मुंबई: मुंबई पुलिस ने मंगलवार करीब 2 बजे अंधेरी के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में स्थित ड्रैगनफ्लाई क्लब पर छापा मारा जहां उन्होंने कई बड़े सेलिब्रिटीज को पकड़ा और उनके खिलाफ केस दर्द कर लिया है। बता दें कि इस रेड में मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना सहित अन्य हस्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, बॉम्बे पुलिस एक्ट और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सुरेश रैना, सुज़ैन खान, सिंगर गुरु रंधावा और अन्य का नाम भी FIR में लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि छापे के दौरान गायक बादशाह भी वहां मौजूद थे, लेकिन वह मौका देखते ही पीछे के गेट से निकल गए। उन्हें सीआरपीसी 41 (ए) (1) के नोटिस के बाद छोड़ दिया गया है। कुल मिलाकर, होटल के कर्मचारियों सहित 34 लोगों पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों ने कहा कि 34 में से 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे। मुंबई के बाहर के लोग सुबह 7 बजे की फ्लाइट से दिल्ली लौट गए हैं।
पुलिस ने जारी किया आधिकारिक बयान
पुलिस ने इस घटना पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा- “अनुमेय की समयसीमा से ज्यादा देर तक स्थापना खुले रखने के लिए, कोविड-19 मानदंडों का पालन नहीं करने जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क ना पहनने के कारण अपराह्न 2.50 बजे, ड्रैगनफ्लाई पब में छापेमारी की गई जिसके बाद सहार पुलिस स्टेशन में 34 व्यक्तियों के खिलाफ 188, 269, 34 आईपीसी और 51 एनडीएमए के तहत मामला दर्ज किया गया है।”







