संवाददाता,शिमला: स्वास्थ्य विभाग खंड चंडी से आई कोरोना सैंपलिंग टीम ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री को आगामी कुछ दिनों में चंडीगढ़ निजी कार्य से जाना है। इसलिए उन्हें अपने गंतव्य स्थान में कोरोना परीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी अनिवार्य है। इसके चलते यह सैंपलिंग की गई। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री पूर्णतया स्वस्थ हैं और नित्य कृष्णगढ़ पंचायत व आसपास के लोग उनका कुशलक्षेम पूछने और उनका दीदार करने कुठाड़ पैलेस आ रहे हैं।
बता दें कुछ दिन पहले हॉली लॉज में पूर्व मुख्यमंत्री के स्टॉफ में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य लाभ और विश्राम करने के लिए अपनी ससुराल कृष्णगढ़ चले गए थे। वीरभद्र सिंह यहां अपने साले और कृष्णगढ़ रियासत के वंशज, सोलन जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राणा अरुण सेन के रियासती निवास कुठाड़ पैलेस में ठहरे हुए हैं। बीते कल पूर्व मुख्यमंत्री का सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वस्थ है।


