संवाददाता, शिमला: 28वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली की प्रियंका शर्मा ने जिला शिमला में सीनियर सेकेंडरी वर्ग की साइंटिफिक एक्टिविटी कॉर्नर में प्रथम श्रेष्ठ तीन में अपना स्थान बनाया है।
इनोवेटिव एक्टिविटीज से हुए प्रभावित
इस प्रतियोगिता में प्रियंका ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बायोलॉजी के विषय पर अपनी विभिन्न इनोवेटिव एक्टिविटीज प्रस्तुत की। जिन्हें सभी ने व्यापक तौर से सराहा। प्रियंका की प्रतिभा का हर कोई मुरीद हो गया है।
उपमंडल स्तर पर भी मनवा चुकी है प्रतिभा का लोहा
प्रियंका इससे पहले भी उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रथम तीन में अपना स्थान बना चुकी है। प्रियंका अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रधानाचार्य ने दी बधाई
स्कूल की प्रधानाचार्या रमा ने प्रियंका व उनके गाइड अध्यापकों के साथ पूरी साइंस फैकेल्टी को इस प्रतियोगिता में सफलता के लिए बधाई दी है।


