संवाददाता,शिमला: हिमाचल भाजपा प्रभारी बनने के बाद अविनाश राय खन्ना पहली बार शिमला पहुंचे जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। हिमाचल भाजपा सरकार कल यानी 27 दिसंबर को अपने कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे करने जा रही है। उसी के चलते अविनाश राय खंन्ना इस सेमी वर्चुअल जश्न में भाग लेने हिमाचल पहुंचे है।
प्रदेश सरकार केंद्र के साथ मिलकर कर रही बेहतरीन कार्य
शिमला पहुंचने पर मीडिया से रूबरू हो कर अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र के साथ मिलकर बेहतर काम कर रही है। सरकार को 100 में से 100 नंबर दिए जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार रिपीट करेगी। उसके लिए पूरी तरह से तैयार है। सत्ता का सेमीफाइनल पंचायती राज चुनाव संघठन का पहला लक्ष्य हैं जोकि 2022 मिशन रिपीट का रास्ता प्रशस्त करेगा।


