संमवाददा, नई दिल्ली : देश भर में आज कोरोना वैक्सीन को लेकर ड्राई रन शुरू किया जा चुका है। इसी बीच केंद्र सरकार का एक बड़ा ऐलान सामने आया है। केंद्र की मोदी सरकार ने आज कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर बड़ा ऐलान किया। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि देशभर में सभी को मुफ्त में कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई जाएगी।
पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। वैक्सीन का ड्राई रन हर राज्य की राजधानी में हो रहा है। मकसद ये है कि राज्यों के आखिरी छोर तक वैक्सीन को पहुंचाया जाए। जानकारी के मुताबिक, हर सेंटर पर 25 लोगों को वैक्सीन दी जानी है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया का ये सबसे बड़ा टेस्ट है।
देशभर में सभी को मुफ्त में कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि देशभर में आज से कोरोना वायरस वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो गया है। आज वैक्सीन के ड्राई रन का दूसरा चरण शुरू हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों में ड्राई रन के लिए सेंटर बनाए गए हैं।
जान लें कि ड्राई रन में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी शामिल हो रहे हैं। ड्राई रन का पहला चरण 28-29 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था। पहला चरण असम, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब में शुरू हुआ था। गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन से जुड़ा ये अभियान देश में अबतक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। देश के 116 जिलों के 259 केंद्रों में ड्राई रन हो रहा है।







