एसबीपी ग्रुप ने आज जरूरत मंद लोगों तक राशन पहुंचाया। इन भूखे बच्चों के माता-पिता के चेहरों पर छाई चिंता की लकीरें कुछ हद तक साफ हुई हैं और इन्होंने राहत की सांस ली है। लेकिन यह एक परिवार की कहानी नहीं है बल्कि सैंकड़ों ऐसे परिवार हैं जो कि इस समय भूख से लड़ रहे हैं। इन परिवारों को चंडीगढ़ व पंजाब की नंबर हाउसिंग कंपनी एसबीपी ग्रुप ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
एसबीपी ग्रुप के मार्केटिंग हेड प्रवीण गोयल ने बताया कि इन परिस्थितियों में एसबीपी ग्रुप जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है।

गोयल ने कहा कि हमें यह भी पता है कि इतनी मदद इन लोगों को लंबे समय तक राहत नहीं पहुंचाएगी लेकिन कुछ दिन ही सही यह लोग भरपेट खाना खाकर सो सकेंगे। इस मुहिम में आम जनता को भी जहां तक संभव हो सके सहयोग और मदद के लिए आगे आना होगा।
गोयल ने कहा कि लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आएं । क्योंकि यह वक्त कई गरीब लोगों के लिए कठिन परीक्षा का दौर है। इस घड़ी में उन्हें मदद की बहुत ज्यादा जरूरत है।






