संवादाता, शिमला: देशभर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर दूसरा ड्राई रन किया गया। शिमला जिलें के आईजीएमसी अस्पताल के साथ-साथ मशोबरा, घणाट्टी पीएचसी में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में बनाए गए नए आइसोलेशन वार्ड में 30 व्यक्तियों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया गया।
हिमाचल में 11 जनवरी को होगा, अंतिम चरण का ड्राइवर
11 जनवरी को पूरे हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से वैक्सीन के अंतिम चरण का ड्राई रन किया जाना है और उसके बाद इसी महीने लोगों को असलियत में भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
शिमला आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने बताया कि कोविड वैक्सीन का आज आईजीएमसी अस्पताल में बने फैब्रिकेटेड आइसोलेशन वार्ड में ड्राई रन किया गया है। जो काफी सफल रहा है डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कोविड वैक्सीन लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से तैयार
आईजीएमसी के चिकित्सक को टीकाकरण के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। कोविड वैक्सीन लगाने में भी और अब ट्रायल के बाद जब असलियत में कोविड-19 लगाई जाएगी तो उसके लिए भी चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से तैयार हैं।
वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे की निगरानी में रहेगा मरीज
जानकारी के अनुसार वैक्सीन लगाने के बाद लोगों को आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा जाएगा। जहां पर चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी और देखेगी की व्यक्ति को किसी भी तरह का साइड इफेक्टिव तो नहीं हुआ है।


