संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा शिमला के हेरिटेज स्थानों पर बिना अनुमति के सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग लगाने को लेकर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसे कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया है और 24 घण्टे के भीतर होर्डिंग्स हटाने का नगर निगम आयुक्त को अल्टीमेटम दिया है और अगर होर्डिंग्स नहीं हटाए गए तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि शिमला का मॉल रॉड व रिज हेरिटेज स्थानों में आता है। यहां कोर्ट ने होर्डिंग लगाने की मनाही की है लेकिन सरकार ने बिना अनुमति के इन स्थानों पर होर्डिंग लगा रखी है जो अवैध व गैर कानूनी है। इसलिए अगर नगर निगम शिमला ने होर्डिंग 24 घण्टे के अंदर नही हटाये तो कांग्रेस इसके खिलाफ सड़को पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी।


