स्पेशल स्टोरी: अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम की कोई भी पॉलिसी है तो ये खबर आपके लिए खास है। एलआईसी ने अपने बीमा धारकों को बड़ी राहत दी है। वरिष्ठ अभिकर्ता सुनील डोगरा ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच एलआईसी ने अपने पॉलिसी धारकों को अपनी बंद पड़ी पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका दिया है।
एलआईसी ने बंद पड़ी पॉलिसी फिर से शुरू करने का एक और मौका दे रही है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने उन पॉलिसी ने उन बीमा धारकों को अपनी उन पॉलिसी को एक बार फिर से शुरु करने का मौका दिया है, जिसे वो किसी कारण से नहीं चला पा रहे हैं।
सुनील डोगरा ने बताया कि एलआईसी ने 7 जनवरी से लेकर 6 मार्च तक विशेष रिवाइवल अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस दौरान बीमाधारक अपनी बंद पड़ी पॉलिसी को एक बार फिर से शुरु करवा सकते हैं। एलआईसी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक रिवाइवल अभियान के तहत एलआईसी की कुछ खास योजनाओं की पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पॉलिसी होल्डर्स को रिवाइवल के लिए 1 लाख प्रीमियम से कम वालों को 20 फीसदी लेट फीस में रियायत जबकि सालाना प्रीमियम 1 लाख रुपए से 3 लाख रुपए के बीच 25 प्रतिशत रियात होगी।


