संवाददाता, शिमला: स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में हिमाचल की बेटी मृणाल जोशी ने शानदार भाषण दिया। जिसके लिए पीएम मोदी से लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने मृणाल जोशी की सराहना की है। देवभूमि हिमाचल की बेटी एवं संजौली कॉलेज, शिमला की छात्रा मृनाल जोशी ने “राष्ट्रीय युवा संसद” उत्सव में गरीबी दूर करने संबंधी सराहनीय भाषण देकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।”
पीएम मोदी ने ट्वीट कर की लोगो से भाषण सुनने की अपील
पीएम मोदी ने मृणाल के भाषण का लिंक ट्विटर पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। सीएम जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट पर मृणाल को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि ‘गर्व का विषय है कि देवभूमि हिमाचल की बेटी ने देशभर में हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन किया है।”
गरीबी उन्मूलन को लेकर दिया शानदार भाषण
बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव का आयोजन किया गया। हिमाचल की बेटी मृणाल जोशी ने राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में गरीबी उन्मूलन को लेकर भाषण दिया। मृणाल जोशी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।
पीएम मोदी ने भाषण का वीडियो लिंक शेयर किया
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मृणाल जोशी का भाषण सुनने की अपील की और उसका वीडियो लिंक शेयर किया। जिसपर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारी बेटी के इस संबोधन को सुनने के लिए आमजन का आह्वान किया है, मैं विशेष तौर पर उनका आभार व्यक्त करता हूं। बेटी मृनाल को हार्दिक शुभकामनाएं।”

