स्पेशल डेस्क, नई दिल्ली : रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्रोजेक्टेड इमेज जारी की है। आरएलडीए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इसके आस-पास के इलाक़ों का पुनर्निर्माण कर रहा है। 2024 के अंत तक ये पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा होगा नजारा
रेलवे की संस्था रेलवे लैंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाक़ों का बड़े पैमाने पर रिडेवलपमेंट कर रही है। भविष्य में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसा दिखेगा इसकी 4 आधिकारिक तस्वीरें आरएलडीए ने जारी की हैं। आरएलडीए 14 जनवरी से 19 जनवरी के बीच एक वर्चुअल रोड शो भी आयोजित कर रहा है ताकि इस मेगा प्रॉजेक्ट के बारे में निवेशकों को जानकारी हो सके। इसमें सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और स्पेन समेत विभिन्न देशों के निवेशक और डेवलपर्स हिस्सा लेंगे।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा होगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
आरएलडीए के एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर विवेक सिन्हा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की मौजूदा बिल्डिंग की जगह पे एक आलीशान सिग्नेचर इमारत बनेगी। पास में ही फ़ाईव स्टार होटल और बजट होटल बनेगा, शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स बनेगा। लेकिन ये सब इस ख़ूबसूरत तरीक़े से बनेगा कि आप यहाँ एयरपोर्ट पर होने का एहसास करेंगे।
दिसम्बर 2024 तक पूरा हो जाएगा ये प्रॉजेक्ट
आरएलडीए के वाईस चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रीडेवेलपमेंट का खाका तैयार कर लिया गया है। इस योजना के तहत अब दिल्ली के कनाट प्लेस के आस पास का नक़्शा पूरी तरह बदल जाएगा। स्टेट एंट्री रोड के आस पास की और प्रॉजेक्ट लैंड के अंतर्गत आने वाली क़रीब 200 मौजूदा छोटी-बड़ी इमारतों को हटा दिया जाएगा। कनाट प्लेस से रेलवे स्टेशन के बीच छः लेन की चौड़ी सड़क होगी। चार साल के भीतर ये प्रॉजेक्ट पूरा हो जाएगा।
आर्किटेक्चर में होगा प्राचीन भारतीय कला और आधुनिकता का संगम
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रिडिवेलप्मेंट में कनाट प्लेस की ख़ूबसूरती और उसकी डिज़ाइन का भी ख़्याल रखा जाएगा। आस पास के 88 एकड़ इलाक़े के विकास में भारतीय प्राचीन कलाओं और आधुनिकता का मेल होगा। ये प्रॉजेक्ट 2024 तक पूरी हो जाएगी।
स्टेशन परिसर को 33 लाख वर्ग फ़ीट में बनाया जाएगा। जो दिल्ली के इंदिरागांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 का क़रीब 60% है। इसके अलावा 550,000 वर्ग फ़ीट ज़मीन में अन्य डिवेलप्मेंट किया जाएगा जिसे रिटेल-कम-एमिनिटी एरिया कहा जा सकता है। इस इलाक़े के क्षेत्रफल को रोचक ढंग से समझना चाहें तो, स्टेशन और एमिनिटी एरिया को मिला कर ये 50 अन्तर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल मैदानों के बराबर का एरिया होगा।
दिसम्बर 2024 तक पूरा हो जाएगा ये प्रॉजेक्ट
आरएलडीए के वाईस चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रीडेवेलपमेंट का खाका तैयार कर लिया गया है। इस योजना के तहत अब दिल्ली के कनाट प्लेस के आस पास का नक़्शा पूरी तरह बदल जाएगा। स्टेट एंट्री रोड के आस पास की और प्रॉजेक्ट लैंड के अंतर्गत आने वाली क़रीब 200 मौजूदा छोटी-बड़ी इमारतों को हटा दिया जाएगा। कनाट प्लेस से रेलवे स्टेशन के बीच छः लेन की चौड़ी सड़क होगी. चार साल के भीतर ये प्रॉजेक्ट पूरा हो जाएगा।
क्षेत्रफल के लिहाज़ से है देश का सबसे बड़ा स्टेशन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा स्टेशन है। व्यस्तता में ये देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन है। यहाँ रोज़ क़रीब पाँच लाख यात्री फ़ुट्फ़ॉल होता है। यहाँ 400 ट्रेनें रोज़ आती-जाती हैं। इन ट्रेनों की संख्या भी आगे बढ़ने वाली है।
50 अन्तर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल मैदानों के बराबर का है एरिया
स्टेशन परिसर को 33 लाख वर्ग फ़ीट में बनाया जाएगा। जो दिल्ली के इंदिरागांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 का क़रीब 60% है। इसके अलावा 550,000 वर्ग फ़ीट ज़मीन में अन्य डिवेलप्मेंट किया जाएगा जिसे रिटेल-कम-एमिनिटी एरिया कहा जा सकता है। इस इलाक़े के क्षेत्रफल को रोचक ढंग से समझना चाहें तो, स्टेशन और एमिनिटी एरिया को मिला कर ये 50 अन्तर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल मैदानों के बराबर का एरिया होगा।
जून 21 तक तय होंगे प्राईवेट पार्टनर
स्टेशन और उससे जुड़े इलाक़ों के रीडेवेलपमेंट के इस प्रॉजेक्ट की लागत क़रीब 5,000 करोड़ रूपए होगी। जबकि इस इलाक़े से जुड़े व्यावसायिक डेवेलपमेंट में क़रीब 1,200 करोड़ रूपए अलग से खर्च होंगे। आरएलडीए ये पैसा प्राईवेट पब्लिक पार्टनरशिप के ज़रिए जुटाएगा। इसके लिए जल्द ही एक्सप्रेशन ऑफ़ इंट्रेस्ट की प्रक्रिया पूरी होगी और बिड के ज़रिए जून 21 तक प्राईवेट पार्टनर तय कर लिए जाएँगे।







