संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी के लंगर पर दंगल जारी है। इस दंगल में अब आईजीएमसी प्रशासन भी कूद पड़ा है। ऑलमाइटी ब्लेसिंग समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष सरबजीत सिंह बॉबी ने आईजीएमसी प्रशासन पर रैन बसेरे व लंगर को लेकर राजनीतीकरण के आरोप लगाए हैं।
गुपचुप तरीके से किया गया टेंडर
सरबजीत सिंह बॉबी द्वारा आईजीएमसी प्रशासन पर गुपचुप तरीके से रैन बसेरे को लेकर टेंडर किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चोरी छुपे आईजीएमसी प्रशासन द्वारा रैन बसेरे का टेंडर कर उसे किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया गया है।
एमएस डॉ. जनक ने तमाम आरोपों का किया खंडन
आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के तमाम आरोपों का खंडन करते हुए उल्टा ऑलमाइटी संस्था पर आईजीएमसी में लंगर की जगह पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है।
नोटिस के माध्यम से जवाब तलब करेगा प्रशासन
डॉ. जनक राज के मुताबिक ऑलमाइटी संस्था ने लंगर की जगह पर अवैध रूप से कब्जा किया है। ये जगह 108 के ड्राइवर के लिए बनाई गई थी। जिसपर ऑलमाइटी संस्था ने कब्जा कर लिया। आइजीएमसी प्रशासन ने समय समय पर संस्था को पत्र लिखकर जवाब भी मांगा। अब प्रशासन संस्था को नोटिस के माध्यम से जबाब तलब करेगा।

