संवाददाता, शिमला : एचआरटीसी ने शिमला से हिमाचल भवन दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवाएं शुरू कर दी है यह वोल्वो शिमला से रात 9 बजे रवाना होगी। कश्मीरी गेट आईएसबीटी दिल्ली से यह वोल्वो यात्रियों को हिमाचल भवन तक छोड़ेगी। हिमाचल भवन से शिमला के लिए सीधी वोल्वो सेवा की रवानगी का समय रात 8:02 बजे तय किया है। यह वोल्वो 8:02 बजे हिमाचल भवन से रवाना होने के बाद कश्मीरी गेट आईएसबीटी से शिमला के लिए 1 घंटे बाद 9:02 बजे रवाना होगी।
मिला और दिल्ली के बीच अब चार-चार वोल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। शिमला से दिल्ली के लिए सुबह पहली वोल्वो 8:30 बजे रवाना होगी, दूसरी वोल्वो की रवानगी का समय 11:15 निर्धारित किया गया है। रात में 8:00 से 9:00 बजे शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बसें रवाना होगी। दिल्ली से शिमला के लिए पहली वोल्वो बस सुबह 6:45 बजे, दूसरी सुबह 9:25 बजे और रात में दो वोल्वो 9:02 बजे और दूसरी 10 बजे शिमला के लिए रवाना होगी।
आज से एचआरटीसी दिल्ली भी हमीरपुर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू कर रहा है। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि हिमाचल भवन दिल्ली के लिए शिमला से वोल्वो सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब शिमला और दिल्ली के बीच आने जाने को चार-चार वोल्वो संचालित की जा रही है। एचआरटीसी की ओर से शिमला और दिल्ली के बीच चलाई जा रही वोल्वो बसों में ऑक्युपेंसी बढ़कर 70 फ़ीसदी से अधिक कर दी गई है।







