संवाददाता, शिमला : दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते हिमाचल प्रदेश से देश की राजधानी के लिए चलने वाली बसों को दो दिन के लिए रोक दिया गया है। दिल्ली के लिए प्रतिदिन 38 बसें चलती हैं, जिनमें 8 वोल्वो बसें भी शामिल हैं।
बुधवार तक बंद रहेंगी HRTC बस सेवाएं
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बुधवार तक सेवाएं बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राजधानी शिमला से इस समय सबसे ज्यादा 13 सामान्य बसें और 2 वोल्वो बसें चलाई जा रही है।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला
एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने कहा कि फिलहाल किसान आंदोलन के चलते बस सेवाएं बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सोमवार को भी दिल्ली रूट पर बसें नहीं भेजी गई। हालात सामान्य होने पर ही बस सेवाएं बहाल की जाएगी।


