स्पेशल डेस्क, एर्नाकुलम : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। वीराट के खिलाफ केरल हाईकोर्ट द्वारा मामला दर्ज किया गया है। न केवल उनके खिलाफ बल्कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर ऑनलाइन जुए को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा है।
मद्रास उच्च न्यायालय में की गई याचिका दायर
जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। दोनों की गिरफ्तारी की मांग भी तेज हो गई है।
तत्काल प्रभाव से खेल पर प्रतिबंध लगाने की गई अपील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह याचिका चेन्नई के एक वकील ने दायर की है। इसमें वकील ने दोनों पर आरोप लगाया है कि ‘युवा ऑनलाइन जुए के आदी’ हो रहे हैं। उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय से तत्काल प्रभाव से खेल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करने की अपील की है।
सितारों का इस्तेमाल कर किया जा रहा युवाओं का ब्रेनवाश
हाल ही में वकील ने अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा है, ”युवाओं को इसकी आदत हो रही है और ऑनलाइन जुआ कंपनियां विराट और तमन्ना जैसे सितारों का इस्तेमाल युवाओं का ब्रेनवॉश करने के लिए कर रही हैं।”
4 अगस्त को हो सकती है मामले की सुनवाई
ऐसे कई सितारे हैं जो ऑनलाइन गेम को प्रमोट करने वाले विज्ञापन में दिखाई देते हैं। विराट और तमन्ना के नाम भी इनमें शामिल हैं। फिलहाल दी गई याचिका में, तमिलनाडु में हाल ही में एक आत्महत्या का मामले के बारे में भी लिखा गया है। इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनवाई 4 अगस्त मंगलवार को हो सकती है।







