संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे है। एक वक़्त ऐसा भी आया था जब कोरोना मरीजों को रखने के लिए अस्पतालों में जगह ही नही बची थी। लेकिन अब अस्पतालों में 50 से 60 कोरोना संक्रमित मरीज ही बचे है।
300 से कम पहुंचा कोरोना का आंकड़ा
प्रदेश में कोरोना खात्मे की ओर बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 से कम पंहुँच चुका है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में केवल 12 नए मामले सामने आए हैं जबकि किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।
पिछले दिन प्रदेश में आए सिर्फ 12 कोरोना संक्रमित मामले
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में एक्टिव मामलों का आंकड़ा 0.63 रह गया है। पिछले दिन तो प्रदेश में सिर्फ 12 कोरोना संक्रमण के मामले आए है। मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत रह गई है।
98 फ़ीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
जबकि रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है और रिकवरी रेट 98 फीसदी पंहुँच गया है जो आज तक का सबसे बेहतर रिकवरी रेट है। उन्होंने कहा कि भले ही कारोना को लेकर हिमाचल के लिए यह अच्छी ख़बर है। फ़िर भी प्रदेशवासियों को कोरोना के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नही बरतनी चाहिए।
कोरोना के प्रति अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत
क्योंकि कई देशों में स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा हालात बिगड़े हैं। इसलिए अभी भी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है ताकि कोरोना का जड़ से खात्मा हो सके।


