हिमाचल प्रदेश में अब एक हजार की आबादी पर भी राशन डिपो खुलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पहले ये जनसंख्या सीमा 1500 थी जिसे नियमों में संशोधन के बाद अब 1000 कर दिया है। उसके अलावा कैबिनेट बैठक में ये भी फैसला लिया गया है जो पहले तीन किलोमीटर के दायरे में राशन के डिपो खोलने की व्यवस्था थी अब इस दूरी को घटाकर 2 किलोमीटर किया गया है।

