वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सोशल मीडिया और युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं और उनके लाइफस्टाइल को बड़ी बारीकी से फॉलो किया जाता है। अनुराग जो भी करते हैं, उस पर सोशल मीडिया हमेशा रियक्ट करता है। आज अनुराग अपनी नई लुक के लिए छाए हुए हैं। अनुराग एक समय फ्रेंच कट के लिए मशहूर थे और बहुत से युवाओं ने उनको फॉलो किया, उसके बाद उन्होंने दाड़ी बढ़ाई तो युवा उस दिशा में चला गया और आज अनुराग नई लुक में नजर आए और एक बार फिर सोशल मीडिया में छा गए।


