आज 12 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती से “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम की शुरुआत की। जल्द ही भारत अपनी की आजादी को पूरे 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है और इस मौके को केंद्र सरकार इसे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रही है जिसको लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने आज साबरमती आश्रम जाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। 12 मार्च यानी वो दिन जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई के दौरान नमक के कानून के विरोध में अपने साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा शुरू की थी। इस दिन की महत्व को समझते हुए वे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे फिर एक कार्यक्रम में शामिल होकर भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर बनाए जाने वाले कार्यक्रम “आजादी का अमृत महोत्सव” की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह महोत्सव भारत के स्वर्णिम इतिहास और उसको गढ़ने वाले अनेकों क्रांतिकारी वीरों को श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, मनोरंजन और कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों से अपील की सभी मिलकर छुपी आजादी की कहानियां और ऐसे वीरों की कहानियां सामने लाने की कोशिश करें जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए निछावर कर दिया मगर जय जिन्हें कहीं ना कहीं भुला दिया गया है।


