जहां देश में नई शिक्षा पद्धति अपनाने की बात चल रही है वही देश के बड़े संस्थान भी नियमों में फेरबदल और सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानी (AICTE) ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अपने नियमों में संशोधन करते हुए अब बारहवीं कक्षा में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इस से पूर्व एआईसीटीई के नियमों के अनुसार इंजीनियरिंग के अध्ययन के लिए बारहवीं कक्षा में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय की पढ़ाई की अनिवार्यता थी जिसे अब समाप्त कर दिया है। इस फैसले से अब अलग पृष्ठभूमि पढ़कर आने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग करना या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में आसानी होगी


