पूर्व मंत्री ब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा भारतीय जनता पार्टी सत्ता के नशे में चूर होकर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों पर तरह तरह के दबाव बना रहे हैं।
उन्होंने कहा धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के दो उम्मीदवारों को धमकी दी जा रही है कि उनके नामांकन रद्द कर दिए जाएंगे जबकि चुनाव आयोग के अनुसार जो उम्मीदवार खड़े हैं उनके नाम पर आपत्ति की समय अवधि समाप्त हो चुकी है वार्ड न. 17 से कांग्रेस की उम्मीदवार आशा देवी को अधिकारी घर जाकर धमका रहे हैं की आपका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
ये वही लोग हैं जिन्होंने 17 न. वार्ड की उम्मीदवार आशा देवी को जो जाति प्रमाण पत्र जारी किया था अब उसे रद्द करने की बात कह रहे हैं।
भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और जिस प्रकार से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्यान रखना चाहिए की सत्ता आती जाती रहती है अगर इसी तरह कांग्रेस के उम्मीदवारों को धमकाते रहे तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे कांग्रेस पार्टी के लोग चुप नहीं बैठेंगे।
उन्होंने कहा अधिकारियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह से पता ही नहीं है जब एक बार नामांकन स्वीकार कर लिया जाता है तो उसके बाद उसे रद्द नहीं किया जा सकता हैरानी की बात है कुछ अधिकारियों ने तो कांग्रेस उम्मीदवार पर एफ़आइआर तक करने की धमकी दी है और ये भूल गए की जिन लोगों ने जैसे की स्थानिए प्रतिनिधि और अधिकारी ने प्रमाण पत्र जारी किया है अगर कहीं त्रुटि पायी तो वही ज़िम्मेवार होंगे क़ानून सबके लिए बराबर है। याद रक्खें वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्ति की और है।
टिकट आबँटन के बाद से भाजपा में बोखलाहट का माहोल।
है हार सामने देख ओछे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।


