नेरवा। शऩिवार को नेरवा बाजार के निकट जाखू कॉलोनी के साथ किसी अनजान कारण से भयानक आग लग गई। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसी बीच सांय काल के भ्रमण के लिए निकले राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई नेरवा के स्वयंसेवी वहां पहुंचे जिन्होने आग को बुझाने की पहल की।

स्वयंसेवियों ने एनएसएस व्हाट्स ऐप ग्रुप पर मैसेज किया और अपने साथियों को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में वहां 7 से 8 स्वयंसेवी इक्कठे हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लगभग 1 घंटे बाद स्वयंसेवियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
इसी बीच स्वयंसेवी नितेश, रोहन केस्टा, पवन शर्मा, संजय मोखटा, मनोज डोगरा, रोहन हेजटा, स्पर्श मिश्टा, गुंजन झिंटा और अमन चौहान उपस्थित रहे।


