आज 28 मार्च के दिन यानी होली के ठीक एक दिन पहले और होलिका दहन के ख़ास मौके पर हिमाचल प्रदेश से सांसद और केंद्र में वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स के राज्यमंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने होली के त्योहार पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनायें देते हुए सबके लिए खुशियां,अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ-साथ एकता व सौहार्द की कामना की है। इस दौरान हमीरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल सहित भाजपा के कई बड़े कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर अनुराग ठाकुर को संदेश सुना।
अपने वक्तव्य में अनुराग ठाकुर ने कहा”होली के पावन अवसर पर मैं आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।रंगों का यह त्योहार आप सबके जीवन में खुशियां, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ-साथ एकता व सौहार्द लाए।होली में जितना महत्व रंगों का है उतना ही महत्व होलिका दहन का भी है क्योंकि यह दिन बुराइयों को अग्नि में जलाकर नष्ट करने का दिन है।होली पर्व सारे मन-मुटाव भूल कर एक साथ मिल बैठने, एक-दूसरे के सुख-आनंद में सहभागी बनने का शुभ अवसर है और प्रेम एकता तथा भाई-चारे का सन्देश देता है। इस बसंतोत्सव पर आपसी मतभेद भुला कर एक दूसरे के रंग में रंग जायें और मिल जुल कर हम अपनी मिश्रित संस्कृति की पहचान और खुशबू को दूर-दूर तक फैलाएं और नए भारत ,आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें। त्योहार के इस उल्लास में कोरोना महामारी को नज़रअन्दाज़ ना करें ,सरकार व ज़िला प्रशासन द्वारा जारी किए गये दिशा निर्देशों का सख़्ती से पालन कर खुद को व दूसरों को सुरक्षित रखें।


