उपमंडल नालागढ़ 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण महोत्सव मनाने जा रहा है। ये कार्यक्रम पूरे देश भर में चल रही टीकाकरण प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है। आज नालागढ़ प्रशासन के द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि कोविड-19 को लेकर सरकार का टीकाकरण अभियान जारी है और इसी कार्यक्रम के तहत कोविड-19 से बचने के लिए सरकार की ओर से औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला, बद्दी नालागढ़ मैं भी टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रशासन 11 से 14 अप्रैल तक पूरे उपमंडल में टीकाकरण महोत्सव बनाने जा रहा है जिसके अधीन उपमंडल क्षेत्र के सभी 45 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी व्यक्तियों कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे अपने माता-पिता का टीकाकरण करवाएं और उनके साथ सेल्फी लेकर स्थानीय प्रशासन के नंबर पर भेज दे पर यहां विशेष बात यह है की सेल्फ़ी भेजने वाले लोगों की सूची तैयार करके एक लकी ड्रा निकाला जाएगा और जिसमें जीतने वाले व्यक्ति को ₹11000 भी दिए जाएंगे।
ख़ैर ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन के द्वारा टीकाकरण की दर को बढ़ाना है और यह आवश्यक भी है, अब देखना यह है की ये अपील ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे पहुंचती है और लोग इसके प्रत्युत्तर में कितने सजग होकर टीकाकरण करवाते हैं।

