पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कुछ दिन पहले उपायुक्त कांगड़ा को पत्र लिख कर अपने निवास को आइसोलेशन सेंटर और कोरोना केयर सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का आग्रह किया अब राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक, यादवेंद्र गोमा, संजय रत्न, किशोरी लाल, एवं कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानीया, कमल किशोर, सूरिंदर मनकोटिया समेत OBC सेल के प्रदेश अध्यक्ष दिलाबर सिंह छोटू ने मिलकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का यह फ़रमान की बाहर से आने वाला हर हिमाचलि सात दिन तक isolate रहेगा एक तुग़लकी फ़रमान की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश लोगों के पास घरों में अलग अलग कमरे और शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, ना शासन न ही प्रशासन कोई भी किसी की सुध लेने वाला नहीं है।
कोरोना की पहली लहर में भी अगर सामाजिक संगठन आगे ना आए होते तो isolation सेंटरों में लोग भूखे मार जाते।
सरकार के यह दावे की कोरोना के मरीज़ों के लिए अस्पतालों में पूरी सुविधा है खोखले साबित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों के अंदर CCTV केमरा लगवाए ताकि मरीज़ों के परिजन बाहर से उनका हाल चाल देख सकें और उनको व्यवस्था की पूरी जानकारी रहे।
उन्होंने संयुक्त बयान में कहा की अगर बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को रहने की अलग व्यवस्था न हो तो वह हम से सम्पर्क करे सब अपने अपने चुनाव क्षेत्रों में उचित प्रबंधन के साथ व्यवस्था करेंगे ताकि कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके, उन्होंने ने कहा कि जो भी साधन उनके पास हैं वह पीड़ित तथा असहाए व्यक्तियों के लिए उप्लब्ध करवाए जाएँगे और सारे समाज को मिलकर इस महामारी से लड़ना होगा।
उन्होंने कहा इस महामारी में कोई भी व्यक्ति या परिवार अपने आप को अकेला ना समझे हम सब आप के साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।
उन्होंने सामाजिक संगठनो से भी अपील की है की वह भी आगे बड़कर पहले की भाँति अपना योगदान दें, हम सब को मिलकर इस महामारी का मुक़ाबला खुद ही करना होगा ईश्वर भी उसकी मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करता है, यह निशित है की हम सब आपसी सहयोग से मिलकर इस महामारी को हरा देंगे।

