कोरोना अभी भी विश्व के कई हिस्सों को प्रभावित कर रहा है और भारत में इसका असर इस कदर है की भारत विश्व में कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। हम जैसे-जैसे कोरोना से लड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं तो मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए लोग कोरोना को लेकर अध्ययन भी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है की कोरोना संक्रमण को लेकर दिन-ब-दिन नए तथ्य और अध्ययन सामने आते रहते हैं। अब एक नए अध्ययन के अनुसार कोरोना दो से जुड़ी हुई नई और अहम बात सामने आई है। दिल्ली एम्स में डॉक्टर और कोरोना से जुड़े मामलों की विशेषज्ञा डॉ° नीरजा भाटला बताती हैं कि कोरोना 2 में जो बदलाव देखने को आ रहे हैं इसमें विशेष बात यह है कि यह संक्रमण बच्चों में तेजी से फैल रहा है। और बच्चों को डायरिया, सर्दी जुकाम या बुखार होने की शिकायत हो सकती है। डॉक्टर की सलाह है कि छोटे बच्चों से मिलने से पहले घर से बाहर गए व्यक्ति हाथ धो ले और कपड़े बदल लें। यह जानकारी पीआईबी के द्वारा जन हित में साझा की गई।

